चंडीगढ़, 30 जुलाई 2026: नेपाल के मधेश प्रांत में गुरुवार को हुई झड़प में एक किशोर की मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू का दायरा और बढ़ा दिया है। बिहार से सटे नेपाल के कोशी और मधेश प्रांतों में एक सप्ताह से चल रही सांप्रदायिक हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील की है।
मधेश प्रांत के धनुषा, सिराहा और बीरगंज जिलों के कुछ हिस्सों में गुरुवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। कोशी प्रांत के सुनसरी जिले में सोमवार को लगाया गया कर्फ्यू भी अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
यह भी देखें: नेपाल की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आपत्ति, अमरीकि कठपुतली बनकर चीन भारत से पंगा

More Stories
नेपाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, बाढ़ में अब तक 1377 मौतें, 5,326 लापता
ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी, करीब एक हजार उड़ानें रद
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने US बेस पर मिसाइलें दागीं