August 4, 2026

नायब सिंह सैनी ने दी गुरु रविदास जयंती, हर घर तिरंगा और विभाजन स्मृति दिवस की जानकारी

नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 04 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि देश ने 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया है। इनमें 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।

सीएम सैनी ने बताया कि देश के खाते में आए 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। इनमें 5 बेटियां शामिल हैं। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत खेल नीति और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं के चलते देश खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी 9 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। आज यह अभियान देश का बड़ा जन आंदोलन बन चुका है।

यह भी देखें: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अम्बाला कैंट में एशिया के सबसे बड़े शहीदी स्मारक का अवलोकन करेंगे