चंडीगढ़, 28 अगस्त 2026: हरियाणा सरकार ने 4 एचसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस प्रशासनिक फेरबदल में घरौंडा और लाडवा के एसडीएम भी बदले गए हैं।
राजेश कुमार सोनी (एचसीएस 2020) जो वर्तमान में घरौंडा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) के पद पर तैनात हैं को अब लाडवा का सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे अनुभव मेहता की जगह लाडवा में जिम्मेदारी संभालेंगे।
एचसीएस अधिकारी अनुभव मेहता (2019 बैच) जो वर्तमान में लाडवा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) के साथ कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल के ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे अब घरौंडा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) होंगे। साथ ही उन्हें ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.) कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल की जिम्मेदारी भी दी गई है।
चंद्रकांत कटारिया (एचसीएस 2020) जो वर्तमान में पंचकूला के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) हैं को ज्वाइंट डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर हरियाणा तथा ज्वाइंट डायरेक्टर फॉरेन कोऑपरेशन हरियाणा नियुक्त किया गया है।
उनकी जगह मन्नत राणा (एचसीएस 2023) को पंचकूला का सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) लगाया गया है। मन्नत राणा इससे पहले हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड में सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
यह भी देखें: पंजाब सरकार ने 4 PCS अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

More Stories
हरियाणा के 38 शिक्षकों को मिलेगा स्टेट टीचर्स अवार्ड, अग्रिम वेतन वृद्धि और नकद इनाम भी मिलेगा
यमुनानगर नगर निगम अब गुरुग्राम-दिल्ली-नोएडा मॉडल अपनाएगा, पार्किंग समस्या दूर करने की तैयारी
गुरुग्राम जलभराव मुद्दे पर सीएम नायब सैनी से मिले राव इंद्रजीत सिंह