पटना, 08 सितंबर 2026: बिहार में गंगा कोसी गंडक बूढ़ी गंडक पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य के 13 जिलों में 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते से रुक-रुककर बारिश जारी है। उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड के कारण मनेरी-भटवाड़ी हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। हिमाचल में शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 पर आज सुबह करीब 5 बजे भारी लैंडस्लाइड हुआ। देवदार का बड़ा पेड़ भी गिर गया।
महाराष्ट्र के अंबोली में चेरापूंजी से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी के मुताबिक अगस्त तक 250 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सितंबर तक 400 इंच की संभावना है।
यह भी देखें: बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन

More Stories
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने दिल्ली के सभी इमारतों की जांच के दिए आदेश
नीतीश मिश्रा ने बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
यूपी सरकार ने बेंगलुरु में इंडस्ट्री कनेक्ट में दो एमओयू पर किए हस्ताक्षर, युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी