बेंगलुरु, 07 सितंबर 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में रोजगार से जोड़ने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से बेंगलुरु में आयोजित इंडस्ट्री कनेक्ट बेंगलुरु-2026 में उद्योग जगत के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें किसानक्राफ्ट के साथ हुआ समझौता प्रमुख है। इसके माध्यम से युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित कर रोजगार के वास्तविक अवसरों से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने उद्योगों और इंडस्ट्री एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं है। युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप रोजगार योग्य बनाना भी है। इसके लिए उद्योगों के साथ लगातार संवाद जरूरी है।
प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि इंडस्ट्री कनेक्ट का उद्देश्य देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में उपलब्ध और संभावित रोजगार के अवसरों की पहचान करना है। उद्योगों की वर्तमान व भविष्य की मानव संसाधन जरूरतों को समझना भी इसका मकसद है।
बेंगलुरु में आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग एयरोस्पेस लॉजिस्टिक्स हेल्थकेयर हॉस्पिटैलिटी रिटेल और ई-कॉमर्स सहित कई क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं हैं।
यह भी देखें: यूपी सरकार ने कर्मचारियों का DA बढ़ाया, अब 60% महंगाई भत्ता मिलेगा

More Stories
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने दिल्ली के सभी इमारतों की जांच के दिए आदेश
नीतीश मिश्रा ने बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
बिहार में बाढ़ से 27 लाख लोग प्रभावित, 13 जिलों में बाढ़, 20 से ज्यादा मौतें