हाजीपुर, 09 सितंबर 2026: बिहार में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव यानी राजेश रंजन मंगलवार रात हाजीपुर स्थित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और खाना चेक किया। उन्होंने खाने की क्वालिटी को लेकर तंज कसा।
इसके बाद उन्होंने तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री बांटी। पप्पू यादव ने यहां खुद खाना बनाकर लोगों को खिलाया और रात्रि विश्राम भी किया। उन्होंने दोनों जगह लोगों को पांच-पांच सौ रुपये भी बांटे। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की व्यवस्थाओं पर निशाना साधा।
सांसद पप्पू यादव सबसे पहले हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के पास बने सरकारी बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर का जायजा लिया। शिविर में रह रहे लोगों ने शिकायत की कि जली हुई दाल और कच्चा चना व चावल दिया जा रहा है जो खाने के लायक नहीं है। लोगों ने शिकायत की कि प्रशासन की ओर से नियमित मदद नहीं मिलती। जिस दिन मुख्यमंत्री या कोई अन्य अधिकारी आए उस दिन व्यवस्थाएं सही हो जाती हैं।
यह भी देखें: बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन

More Stories
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार
Bihar: बोधगया और शेरघाटी में 21 सितंबर से लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप