पंचकूला, 15 सितंबर 2026: हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब में तीन पंजाबी युवकों ने फायरिंग कर दी। युवक क्लब में डांस करने पहुंचे थे और तीनों में कहासुनी हो गई। तभी एक युवक ने नशे में दो फायर कर दिए।
इसी दौरान वहां वीडियो शूट करने आई लेडी ब्लॉगर को गोली लग गई। मारपीट के बीच युवक एक दूसरे पर कांच के गिलास भी फेंकने लगे जिसके टुकड़े लेडी ब्लॉगर की गर्दन में घुस गए।
इसके बाद फायरिंग कर रहे युवकों को क्लब के सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने काबू कर लिया। पहले उनकी जमकर पिटाई की गई फिर पुलिस को सौंप दिया गया। उधर घायल लेडी ब्लॉगर को सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहले वो शिकायत देने के लिए राजी नहीं हुई बाद में काफी समझाने के बाद उसने अपने मंगेतर की मौजूदगी में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली है। युवकों से पूछताछ चल रही है।
यह भी देखें: दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, गुरु रंधावा जिम फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

More Stories
करनाल नगर निगम ने 103 करोड़ की नौ विकास परियोजनाओं की की समीक्षा
हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय और भत्तों में की बढ़ोतरी
सोनीपत स्विमिंग पूल मौत मामले में परिवार ने सीएम सैनी से की मुलाकात, क्राइम ब्रांच जांच की मांग