November 29, 2026

पटियाला नगर निगम चुनावों में 43 प्रतिशत और बाघा पुराना तथा धर्मकोट नगर काउंसिल चुनावों में 64 प्रतिशत हुआ मतदान

असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा ...

चंडीगढ़, 29 नवंबर 2026: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने बताया है कि पटियाला नगर निगम (जिला पटियाला) के 30 वार्डों, बाघा पुराना नगर काउंसिल के 15 वार्डों और धर्मकोट नगर काउंसिल (जिला मोगा) के 7 वार्डों के लिए चुनाव कराए गए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई। सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की गई और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गठित निगरानी समिति द्वारा की गई, जिसका नेतृत्व माननीय न्यायमूर्ति राजीव शर्मा (सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पटियाला नगर निगम के चुनावों में 43 प्रतिशत मतदान, जबकि बाघा पुराना और धर्मकोट नगर काउंसिलों में 64 प्रतिशत मतदान हुआ।

इन चुनावों में उपयोग की गई ई.वी.एम. को उचित ढंग से सील करने के बाद सुरक्षित ‘स्ट्रांग रूमों’ में रखा जाएगा। मतगणना केंद्र और भंडारण स्थान का विवरण निम्नलिखित है:

पटियाला जिले में पटियाला नगर निगम के वोटों की गिनती के लिए, वार्ड नंबर 1, 4, 6, 12, 14, 15, 16, 22, 26, 28, 32, 33, 34, 36 और 37 की गिनती सरकारी आई.टी.आई., नाभा रोड, पटियाला में; जबकि वार्ड नंबर 38, 40, 41, 43, 44, 45, 46, 48, 50, 51, 52, 53, 55, 57 और 58 की गिनती सरकारी महेंद्रा कॉलेज (मुख्य भवन, मुख्य हॉल), पटियाला में होगी।

मोगा जिले में, नगर काउंसिल बाघा पुराना के लिए वोटों की गिनती पी.एम. श्री सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाघा पुराना में होगी और नगर काउंसिल धर्मकोट के लिए वोटों की गिनती गुरु नानक पब्लिक स्कूल, धर्मकोट में होगी।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब