जम्मू,14 जून: जम्मू-कश्मीर के एक लॉबी में बुधवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि आग से लॉबी में मौजूद फर्नीचर को नुकसान पहुंचा और पुरानी तस्वीरें जलकर राख हो गईं। उन्होंने बताया कि आग की सूचना सुबह करीब 9.34 बजे मिली और कुछ ही देर में इस पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि सिविल सचिवालय परिसर में स्थित दो मंजिला विधानसभा भवन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। उन्होंने बताया कि सिविल सचिवालय के स्थानीय दमकल केंद्र ने कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने बताया कि आग के कारण कुछ पुरानी तस्वीरें और कुछ फर्नीचर जल गए।
यह भी देखें :रोड पर हसीना ने मांगी लिफ्ट, फिर ब्लैकमेलिंग कर 50 को लूटा

More Stories
हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 63 सड़कें बंद, अब तक 286 लोगों की मौत
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत