April 23, 2026

पंजाब में बीजेपी अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव : नितिन नबीन

पंजाब में बीजेपी अकेले लड़ेगी विधानसभा...

नई दिल्ली, 23 अप्रैल : नितिन नबीन ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए साफ कहा कि बीजेपी इस बार चुनाव अकेले लड़ेगी। एक टीवी इंटरव्यू में नबीन ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में “नए अवतार” में नजर आएगी।

उन्होंने बताया कि संगठन पूरी तरह चुनाव पर केंद्रित है और बिना किसी सहयोगी दल के मैदान में उतरने के लिए तैयार है। नबीन ने दावा किया कि बीजेपी हमेशा से पंजाब की भावनाओं और मूल्यों के साथ जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि भले ही पार्टी को पहले कम सीटें मिली हों, लेकिन राज्य के साथ उसका रिश्ता मजबूत रहा है।

आप पर साधा निशाना

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी अपनी ही नीतियों और कार्यशैली के कारण पंजाब में हार का सामना करेगी। उनके मुताबिक, इसमें कोई दो राय नहीं है। नबीन ने कहा कि बीजेपी संगठनात्मक रूप से मजबूत है और 2027 के चुनावों में दमदार प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़कर बेहतर नतीजे हासिल करेगी।

यह भी देखें : पंजाब पुलिस ने भी ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ सीरीज़ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की