चंडीगढ़, 04 नवंबर 2026: राजस्थान के श्रीगंगानगर में धमाका हुआ है। रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट हुआ है जिससे ट्रैक के दो सीमेंट पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद हुई। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही एटीएस सीआईडी डॉग स्क्वायड और रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। सुरक्षा के कारण इस रूट की सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और एजेंसियां ब्लास्ट के कारणों की गहराई से जांच कर रही हैं।
श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के कारण रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह से टूट गए। पटरियों के बीच दो फीट गहरा गड्ढा हो गया। ये घटना मंगलवार देर रात करीब 9:45 बजे अनूपगढ़ कस्बे के 50 जीबी गांव के पास की है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे तक इस लाइन से गुजरने वाली ट्रेनें कैंसिल की गई थीं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि सीमावर्ती इलाके में इस ब्लास्ट के पीछे असामाजिक तत्वों या देश विरोधी ताकतों का क्या हाथ है। इससे पहले हाल में भीलवाड़ा में एक्सप्लोसिव लदी पिकअप में जोरदार धमाका हुआ था। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई थी।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, AQI 629 पहुंचा, विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर
अखिलेश यादव बोले- सीधे सांसद से मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात