April 25, 2026

कनाडा के अल्बर्टा में बर्फ़ीले तूफ़ान का कहर, हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे

कनाडा के अल्बर्टा में बर्फ़ीले तूफ़ान का कहर...

अल्बर्टा, 25 अप्रैल : कनाडा के प्रांत Alberta में वसंत के मौसम के बीच आए भीषण बर्फ़ीले तूफ़ान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। Environment Canada के अनुसार, Fort McMurray के दक्षिण में 30 से 50 सेंटीमीटर तक बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी, जबकि कुछ इलाकों में बर्फ 60 सेंटीमीटर (लगभग 2 फीट) तक पहुंच गई। Highway 63 पर हालात बेहद खराब हो गए, जहां करीब 300 वाहन फंस गए। इनमें से लगभग 100 वाहन फोर्ट मैकमरे के पास और 200 के करीब Mariana Lake के आसपास फंसे हुए थे।

रातभर गाड़ियों में गुज़ारनी पड़ी रात

फंसे हुए लोगों को कड़ाके की ठंड में रात गाड़ियों के अंदर बितानी पड़ी। Lance Kane नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने सूटकेस के कपड़ों से अस्थायी कंबल बनाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश की। Royal Canadian Mounted Police (RCMP) ने फंसे हुए लोगों को अपने वाहनों में ही रहने की सलाह दी है, क्योंकि राहत टीमें, स्नोप्लो और टो ट्रक लगातार काम कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सभी फंसे लोगों की जांच कर ली गई है। कई लोगों ने जोखिम उठाते हुए पैदल हाईवे पार किया और सुरक्षित दिशा में जाकर लिफ्ट लेकर बाहर निकले। हालांकि प्रशासन ने ऐसा न करने की अपील की है।

हाईवे अब भी बंद, हटाए जा रहे छोड़े गए वाहन

Regional Municipality of Wood Buffalo (RMWB) ने राहत के लिए बसें, भोजन, पानी और बर्फ हटाने वाली मशीनें भेजीं। बसों के जरिए लोगों को फोर्ट मैकमरे के सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार हाईवे 63 अभी भी बंद है। छोड़े गए वाहनों को हटाकर अस्थायी रूप से “माइल मार्कर 160” के पास पार्क किया जा रहा है, ताकि रास्ता साफ किया जा सके। लांस केन ने बताया कि वह Edmonton से गुरुवार दोपहर 3 बजे निकले थे, लेकिन शाम 7:30 बजे ट्रैफिक में फंस गए और शुक्रवार सुबह तक एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाए। प्रशासन और आपातकालीन टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

यह भी देखें : ईरान-अमेरिका वार्ता : इस्लामाबाद में अमेरिका से सीधे बैठक से ईरान का इनकार