पंजाब, 18 अप्रैल: State Council of Educational Research and Training Punjab की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। पंजाब के सरकारी स्कूलों में कार्यरत हजारों शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली PSTET (इन-सर्विस टीचर) परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को होने वाली PSTET-1 और PSTET-2 परीक्षाएं अब 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएंगी। विभाग ने बताया कि कई उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन के दौरान अपनी मौजूदा तैनाती से जुड़ी जानकारी पूरी तरह से नहीं भरी थी। डेटा में पाई गई इन कमियों को ठीक करने और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा को आगे बढ़ाया गया है।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- पहले जारी किए गए सभी एडमिट कार्ड अब रद्द कर दिए गए हैं और मान्य नहीं होंगे।
- उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
- पहले से रजिस्टर्ड अभ्यर्थी अपने विवरण में सुधार के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
- यह सुधार सुविधा 18 अप्रैल 2026 (दोपहर) से 19 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे) तक उपलब्ध रहेगी।
शिक्षकों को मिली राहत, लेकिन असमंजस जारी
परीक्षा को लेकर शिक्षकों में काफी तनाव बना हुआ था। कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं जो पहले ही परीक्षा पास कर चुके हैं, लेकिन नियमों में स्पष्टता न होने के कारण वे दोबारा परीक्षा देने की तैयारी कर रहे थे।
हालांकि परीक्षा स्थगित होने से उम्मीदवारों को राहत मिली है और तैयारी के लिए अतिरिक्त समय भी मिला है, लेकिन पहले से योग्य शिक्षकों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देशों का इंतजार अभी भी बना हुआ है।

More Stories
ठाकुर दिलीप सिंह को भगोड़ा घोषित, मोहाली CBI अदालत का बड़ा फैसला
बारिश से खराब फसल को लेकर किसानों को मिली राहत
अकालियों पर पीढ़ियों की ‘नस्लकुशी’ का केस चलना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत मान