चंडीगढ़, 23 मई 2026: उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती की बढ़ती शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाई है। रविवार सुबह 10 बजे वे बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बड़ी बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर यूपीपीसीएल के अध्यक्ष ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए विशेष सजगता बरतने के निर्देश दिए गए।
यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने साफ कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 18 घंटे और शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। रात्रि में अचानक लोड बढ़ने वाले क्षेत्रों में तुरंत जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
1912 पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने को कहा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को देर रात तक व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने का जिम्मा सौंपा गया है।
इसके अलावा विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए मध्यांचल प्रबंधन ने फील्ड कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस से मुक्त कर दिया है। अब वे 24 घंटे में किसी भी समय अपनी हाजिरी लगा सकेंगे।
ये भी देखें: मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी के आह्वान पर अमल की अपील की, सरकारी फ्लीट में 50 प्रतिशत कटौती का निर्देश

More Stories
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की आत्महत्या, यूपी के बागपत के रहने वाले थे
पटना के पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, एक सितंबर से सभी सरकारी कामकाज बंगाली में होंगे