चंडीगढ़, 11 अगस्त 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी कर ली है। दोनों की शादी को लेकर कई सालों से अटकलें चल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने मंगलवार को सिविल मैरिज (कोर्ट मैरिज) की है।
दोनों 2016 में मैड्रिड में मिले थे और तब से साथ हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अंगूठियां दिखाते हुए एक फोटो भी शेयर की। इन दोनों के साथ में चार बच्चे हैं।
रोनाल्डो और जॉर्जिना ने आज से ठीक एक साल पहले 12 अगस्त 2025 को सगाई की थी। उस वक्त जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट रिंग की फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, “हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।”
रोनाल्डो और जॉर्जिना 10 साल (2016) से डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2017 की शुरुआत में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और ज्यूरिख में फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे।
ये भी देखें: मंत्री श्रवण कुमार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का पदभार किया ग्रहण

More Stories
विमेंस एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान मुकाबला, हरमनप्रीत का 150वां टी-20 कप्तानी मैच
संयुक्त राष्ट्र ने बदला दुनिया का नक्शा, अमेरिका का विरोध हुआ बेअसर, नए मैप में अफ्रीका बड़ा
कुसल मेंडिस इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर, असलंका करेंगे कप्तानी