दिल्ली, 20 जुलाई 2026: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने सभी सांसदों से छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील की है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।
इससे पहले, CJP के समर्थक सोमवार को संसद भवन के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने की कोशिश की। इसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट को बंद कर दिया गया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। जब बाहर ये हंगामा चल रहा था उस वक्त पीएम समेत सभी सांसद संसद में मौजूद थे।
सुबह प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में भी घुस गए थे। कुछ लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंचे थे।
यह भी देखें: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बोले प्रशांत किशोर – 2 करोड़ लोगों का साथ चिंता का विषय

More Stories
ऋषभ पंत की जमीन देने की अपील पर सीएम धामी ने कहा- हरसंभव मदद करेंगे
उत्तराखंड में मूसलधार बारिश, बदरीनाथ-गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद
NEET पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा दावा, NTA एक्सपर्ट्स ने सवाल याद कर लीक किए