दिल्ली, 29 जुलाई 2026: नीट पेपर लीक मामले में सिटीजन जस्टिस फोर पीस (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान और उसके बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अन्य संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट किए गए। दिल्ली पुलिस ने इस दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री के प्रसार के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) को नोटिस जारी किया है।
पुलिस ने X से संबंधित पोस्ट और वीडियो को तुरंत हटाने या ब्लॉक करने की मांग की है। साथ ही पुलिस ने उन पोस्ट को करने वाले अकाउंट की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह सामग्री संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर फैलाई जा रही है और इसकी जांच चल रही है।
पुलिस ने X से उन अकाउंट्स की रजिस्ट्रेशन संबंधी सारी डिटेल्स मांगी हैं। इसमें अकाउंट धारक का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लॉग-इन और लॉग-आउट का समय, तारीख तथा अन्य तकनीकी जानकारी शामिल है।
ये भी देखें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ जारी, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

More Stories
सीजेपी प्रदर्शन मामले में नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार