नई दिल्ली, 30 अप्रैल : देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान खत्म होने के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में कई दिलचस्प राजनीतिक तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें पश्चिम बंगाल में कड़ा मुकाबला, असम में भाजपा की बढ़त और दक्षिण भारत के राज्यों में अलग-अलग राजनीतिक रुझान देखने को मिले हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि एग्जिट पोल हमेशा अंतिम परिणामों की गारंटी नहीं होते।
टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर
294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी हैं। विभिन्न सर्वेक्षणों में अलग-अलग अनुमान सामने आए हैं। कुछ सर्वे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बढ़त दिखाई गई है, जबकि कुछ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आगे बताया गया है।
- टीएमसी: लगभग 118 से 187 सीटों तक का अनुमान
- बीजेपी: लगभग 95 से 175 सीटों तक का अनुमान
- अन्य दल: बेहद सीमित सीटें
असम में एनडीए की हैट्रिक का अनुमान
असम (126 सीटें) में कई एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बढ़त दिखाई गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन को 68 से 100 सीटों के बीच अनुमानित जीत मिलती दिख रही है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 22 से 36 सीटों के बीच आंका गया है। 140 सीटों वाले केरल में मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ और वाम मोर्चे एलडीएफ के बीच बताया गया है। यूडीएफ: 70 से 90 सीटें, एलडीएफ: 49 से 65 सीटें, एनडीए: बेहद सीमित प्रभाव (0–5 सीटें)।
तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को बढ़त
234 सीटों वाले तमिलनाडु में एग्जिट पोल में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। डीएमके गठबंधन: 122 से 145 सीटें, एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन: 65 से 100 सीटें, अन्य दल: सीमित प्रभाव। 30 सीटों वाले पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। एनडीए: 16 से 20 सीटें, डीएमके-कांग्रेस: 6 से 8 सीटें।
4 मई को आएंगे अंतिम नतीजे
चुनाव आयोग की ओर से सभी सीटों की गिनती और अंतिम परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि एग्जिट पोल कई बार गलत भी साबित हुए हैं, इसलिए वास्तविक तस्वीर नतीजों के बाद ही साफ होगी।
यह भी देखें : निलंबित डीआईजी भुल्लर के ठिकानों पर ईडी के छापे, दस्तावेज़ जब्त

More Stories
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार
पप्पू यादव हाजीपुर बाढ़ राहत शिविर पहुंचे, खुद बनाया खाना और बांटे पैसे