May 2, 2026

निलंबित डीआईजी भुल्लर के ठिकानों पर ईडी के छापे, दस्तावेज़ जब्त

निलंबित डीआईजी भुल्लर के ठिकानों पर ईडी...

नई दिल्ली, 30 अप्रैल : प्रवर्तन निदेशालय Enforcement Directorate (ईडी) ने पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी एच.एस. भुल्लर और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.4 करोड़ रुपये के असासे और कई अहम दस्तावेज़ जब्त किए हैं। यह कार्रवाई हाल ही में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के दौरान की गई।

11 स्थानों पर एक साथ छापेमारी

ईडी ने 27 अप्रैल को कुल 11 ठिकानों पर छापे मारे। इन स्थानों में भुल्लर के अलावा उसके कथित सहयोगियों जैसे प्रॉपर्टी डीलर और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकाने शामिल थे। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किया गया है। इससे पहले Central Bureau of Investigation (सीबीआई) द्वारा दर्ज दो मामलों में भुल्लर पर रिश्वतखोरी और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगाए गए थे।

भुल्लर को अक्टूबर 2025 में रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही जांच एजेंसियां उसकी संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही हैं।

बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन का खुलासा

जांच में सामने आया है कि कई प्रॉपर्टी डीलरों और संबंधित व्यक्तियों के बैंक खातों में भारी मात्रा में नकदी जमा और ट्रांसफर की गई। इन लोगों के पास इतनी बड़ी रकम का कोई वैध आय स्रोत नहीं पाया गया। ईडी के अनुसार, इस अवैध धन का इस्तेमाल संदिग्ध व्यक्तियों के नाम पर संपत्तियां खरीदने के लिए किया गया। इससे मनी लॉन्ड्रिंग के संगठित नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

छापेमारी के दौरान चंडीगढ़, लुधियाना, कपूरथला, मोहाली और जीरकपुर में स्थित रिहायशी और कृषि भूमि से जुड़े कई दस्तावेज़ बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी अब इन संपत्तियों की वैधता और फंडिंग के स्रोत की जांच कर रही है।

यह भी देखें : कंपनीयों को पेट्रोल पर ₹14 और डीज़ल पर ₹18 प्रति लीटर का नुकसान