पटियाला, 26 सितंबर : यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टल गई है। पुलिस हिरासत से फरार पठानमाजरा ने अपने वकील के माध्यम से दूसरी बार जिला सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, जिसे लेकर अदालत ने गुरुवार को मामले की सुनवाई सोमवार को तय की है।
पठानमाजरा के वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से दोपहर को दो एडवोकेट जनरल अदालत में पेश हुए और कुछ दिनों का समय मांगा, जिस पर अदालत ने अब मामले की सुनवाई 29 सितंबर को तय की है।
गौरतलब है कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ एक सितंबर को पटियाला के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके संबंध में पटियाला पुलिस विधायक को गिरफ्तार करने हरियाणा के डाबड़ी गांव पहुंची थी। पुलिस के अनुसार इस दौरान विधायक के साथियों ने हंगामा किया और पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए। इसके बाद से पुलिस की टीमें विभिन्न राज्यों में हरमीत सिंह पठानमाजरा की तलाश कर रही हैं, लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम रही हैं।
यह भी देखें : जालंधर में नए आदेश जारी! पालन न करने पर सख्त पाबंदियां…

More Stories
कनाडा ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को मोस्ट वांटेड गैंगस्टर किया घोषित, पर 1.62 करोड़ का इनाम रखा
किसानों को पूछना चाहिए कि 2007 से 2017 तक मंडी बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए लखोवाल ने उनके लिए क्या किया- बलतेज पन्नू
बिक्रम सिंह मजीठिया की विदेश यात्रा अर्जी पर आज मोहाली कोर्ट में सुनवाई