मॉस्को, 29 सितम्बर : रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मास्को भारत के राष्ट्रीय हितों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनाई जा रही स्वतंत्र विदेश नीति का पूरा सम्मान करता है। लावरोव ने यह भी कहा कि अमेरिका या किसी अन्य देश के साथ नई दिल्ली के संबंध भारत-रूस संबंधों का मानक नहीं हो सकते।
लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के उच्च-स्तरीय आम बहस को संबोधित करने से कुछ देर पहले ही इसे संबोधित किया। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और रूस के बीच “विशेष रणनीतिक साझेदारी” है। उन्होंने शनिवार को यहाँ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अमेरिका या किसी अन्य देश के प्रति नई दिल्ली के रुख को भारत और रूस के संबंधों का मानदंड नहीं मान सकते।
लावरोव से पूछा गया था कि अमेरिका द्वारा विभिन्न देशों पर तेल की खरीद कम करने के दबाव के बावजूद भारत द्वारा रूस से तेल आयात जारी रखने के संदर्भ में मास्को, नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को किस प्रकार देखता है।
यह भी देखें : गाजा हिंसा: इजरायली हमलों में 38 लोग मारे गए

More Stories
नेतन्याहू ने कहा – ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई जिंदा, लेकिन सत्ता पर पकड़ कमजोर
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिका ने दो ईरानी तेल टैंकरों को निष्क्रिय किया
डेनवर एयरपोर्ट पर हादसा: टेकऑफ के दौरान विमान रनवे पर चल रहे व्यक्ति से टकराया, इंजन में लगी आग