June 14, 2026

चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर पर अंधाधुंध फायरिंग, कैशियर की मौत

firing

चंडीगढ़, 13 जून 2026: सेक्टर-11 में शुक्रवार दोपहर एक मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में स्टोर का कैशियर जानकी दास (55) गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दोपहर करीब 2:30 बजे एक्टिवा पर सवार दो युवक PGI के पास कुमार मेडिकल स्टोर पहुंचे। दोनों बदमाश ग्राहक बनकर स्टोर के अंदर गए। उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। अंदर पहुंचते ही एक ने ऑटोमैटिक हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 7 राउंड गोलियां चलाईं और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।

मृतक जानकी दास हिमाचल प्रदेश के रोड़ू गांव के निवासी थे।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मार्केट को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

शुरुआती जांच में पुलिस रंगदारी के एंगल से मामले को देख रही है। सूत्रों के अनुसार, इसी मार्केट में स्थित एक अन्य मेडिकल स्टोर के मालिक को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग की ओर से पहले धमकियां मिल चुकी थीं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी देखें: बटाला के सरूप वाली गांव में पुलिस पर फायरिंग, बदमाश के पैर में गोली लगी