चंडीगढ़, 24 जून 2026: पंजाब के मलेरकोटला जिले में मुहर्रम (यौम-ए-आशूरा) के अवसर पर 26 जून (शुक्रवार) को स्थानीय छुट्टी घोषित की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विराज एस. तिड़के ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत उस दिन जिले में सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। साथ ही सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान भी छुट्टी पर रहेंगे।
हालांकि बोर्ड और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं तो उन केंद्रों पर यह छुट्टी लागू नहीं होगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मलेरकोटला जिले में मुस्लिम समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। ऐसे में यौम-ए-आशूरा के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
यह भी देखें: 18 जून को चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लिया गया फैसला

More Stories
पंजाब बदलाव चाहता है, भाजपा की ओर उम्मीद से देख रही जनता – अनुराग ठाकुर
जालंधर के बाजारों में अवैध कब्जा और पार्किंग पर सख्ती, नगर निगम-ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों का पुरानी पेंशन स्कीम समेत कई मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन