चंडीगढ़, 24 जून 2026: पंजाब मुलाजिम सांझा फ्रंट और सांझा मुलाजिम मंच के आह्वान पर आज पूरे पंजाब में डीसी दफ्तरों के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।
लुधियाना में जिला जॉइंट कोऑर्डिनेशन कमेटी के नेतृत्व में डीसी ऑफिस के सामने भारी संख्या में कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि सरकार अपने वादे भूल गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों को तुरंत मान लिया जाए तो ठीक, वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा।
नेताओं ने साफ कहा कि अगर सरकार ने इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की तो 1 जुलाई से 10 जुलाई तक पूरे पंजाब में विधायकों और मंत्रियों के घरों के सामने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके अलावा 17 जुलाई को मोहाली में राज्य स्तरीय बड़ी रोष रैली का आयोजन किया जाएगा।
यह भी देखें: बिजली कटौती के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल का विरोध प्रदर्शन

More Stories
कांग्रेस के दावे पर चीमा बोले- पुलिस को पहचान छुपाने का आदेश फर्जी
पंजाब डीजीपी पद पर नियमित नियुक्ति नहीं, हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा
भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया – हरजोत सिंह बैंस