हिसार, 02 जुलाई 2026: हरियाणा के हिसार में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 53 किलो 240 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम एनएच-9ए पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार में सवार तीन युवक नशे की बड़ी खेप लेकर हिसार की ओर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने रायपुर चौक के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही कार सवार तीनों युवक वाहन छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।
इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। जांच के दौरान कार में रखे तीन प्लास्टिक के कट्टों से कुल 53 किलो 240 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पहले कट्टे से 20.300 किलो, दूसरे से 17.320 किलो और तीसरे कट्टे से 15.620 किलो डोडा पोस्त मिला।
यह भी देखें: नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े 3 व्यक्ति फिरोजपुर में गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन, 2 किलो ICE और एक पिस्तौल बरामद

More Stories
हिसार में सीएम सैनी के दौरे से पहले अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर गिरफ्तार, 2 पिस्टल, 75 कारतूस मिले
हरियाणा में 5 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों का तबादला
कुरुक्षेत्र में किसान आज जीटी रोड करेंगे जाम, हरियाणा में धान की खरीद शुरू न होने से भड़के