July 3, 2026

हरियाणा सुपर-100 अभिनंदन कार्यक्रम, मनोहर लाल बोले- मेहनत और योग्यता को मिला सम्मान

हरियाणा सुपर-100

चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026: हरियाणा के मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए आयोजित हरियाणा सुपर-100 अभिनंदन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

दोनों नेताओं ने इसे हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था और प्रतिभा का गौरवशाली क्षण बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2015 में उनकी सरकार ने शिक्षा में व्यापक सुधार का संकल्प लेते हुए “मेरिट को मिशन” बनाया था।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार दोनों क्षेत्रों में पारदर्शिता और योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। इसी सोच के तहत बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां देने की व्यवस्था लागू की गई।

मनोहर लाल ने बताया कि वर्ष 2018 में सरकार ने योग्यता के आधार पर 18,218 सरकारी नौकरियां प्रदान कीं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और नवीन मिश्रा के सहयोग से शुरू की गई सुपर-100 योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी उपलब्ध कराना था।

मनोहर लाल ने कहा कि इस योजना के सकारात्मक परिणाम आज पूरे देश के सामने हैं। अब तक 534 विद्यार्थियों ने आईआईटी और नीट जैसी कठिन परीक्षाओं में सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज उनके सामने नए भारत का उज्ज्वल और आत्मविश्वास से भरा भविष्य खड़ा है।

यह भी देखें: Sonipat: कृष्ण लाल पंवार ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां