चंडीगढ़, 13 जून 2026: ओमान के रास अल हद्द से करीब 148 किलोमीटर दूर अरब सागर में भारतीय क्रू वाली Dhow नाव MSV विराट 1 मुसीबत में फंस गई थी। नाव डूबने की कगार पर थी, जिसके बाद बड़े पैमाने पर समुद्री बचाव अभियान चलाया गया।
नाव पर सवार 14 भारतीय क्रू मेंबर्स की जान बचाने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अमेरिकी नेवी के P-8 समुद्री गश्ती विमान ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्रू सदस्यों के लिए लाइफ राफ्ट गिराया। सभी 14 भारतीय क्रू सदस्य सफलतापूर्वक नाव छोड़कर लाइफ राफ्ट पर सवार हो गए। विमान ने उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी।
रेस्क्यू ऑपरेशन में ‘MV जबलपुर अली 9’ नामक कमर्शियल जहाज (सेंट किट्स एंड नेविस का झंडा) ने भी अहम मदद दी। इस जहाज ने अपना मार्ग बदलकर फंसे क्रू की ओर बढ़ा। नाव ओमान के सोहर बंदरगाह से मुंबई की ओर जा रही थी।
ये भी देखें: होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर ईरान ने मार गिराया, ट्रंप बोले- ईरान को देना होगा जवाब

More Stories
सीएम योगी ने ‘जनता दर्शन’ किया, हर पीड़ित की शिकायत सुनी और समाधान के लिए निर्देश दिए
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा का बयान- ‘यह कलंक है, हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं’
तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें, ईरान ने बताया ‘नियंत्रित विस्फोट’