चंडीगढ़, 6 जून 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 6 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
2007 बैच के आईपीएस रवि शंकर छवि को अब पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है। पहले वे मुख्यालय में आईजी प्रतीक्षारत के पद पर तैनात थे।
2010 बैच के हरीश चंद्र, जो कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी थे, अब लखनऊ में डीआईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मेरठ पीटीएस में तैनात श्रीमती पूनम को डीआईजी मिर्जापुर परिक्षेत्र बनाया गया है।
सीआईडी मुख्यालय लखनऊ में डीआईजी अशोक कुमार चतुर्थ का तबादला कर उन्हें डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र, गोंडा भेजा गया है।
2012 बैच के सचिन्द्र पटेल को पदोन्नति के बाद अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा नियुक्त किया गया है।
इसी बैच के यमुना प्रसाद को डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी देखें: हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 अधिकारियों के किए गए तबादले

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग