जालंधर, 18 मई 2026: जालंधर कैंट के वडिंग इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। सड़क किनारे लगा एक बिजली ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ गया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रांसफार्मर से उठती ऊंची लपटें और घना धुआं पूरे इलाके में दहशत फैलाने लगा। भीषण गर्मी के बीच अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर बाद भयंकर आग भड़क उठी। लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से भी साफ दिखाई दे रही थीं।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचित किया।
यह भी देखें: आंध्र प्रदेश में बस-टिप्पर टक्कर के बाद आग, 14 की मौत, 23 घायल

More Stories
पिछली सरकारें जो दशकों में न कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने सिर्फ साढ़े चार सालों में कर दिखाया – हरजोत सिंह बैंस
बंबीहा गैंग के 3 गुर्गों को मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया
स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया