अमृतसर, 18 मई 2026: फतेहपुर डेयरी कॉम्प्लैक्स में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार को सख्त एक्शन लिया। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देश पर एस्टेट अधिकारी धर्मिंदरजीत सिंह की अगुवाई में विशेष टीम ने अभियान चलाया।
इस मुहिम में निगम अधिकारियों ने करीब 500 वर्ग गज सरकारी क्षेत्र को गैरकानूनी कब्जों से मुक्त कराया। डिमोलिशन टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से कब्जाधारियों द्वारा बनाए गए पक्के और अधूरे ढांचों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। निगम की प्रशासनिक टीम और पुलिस ने मिलकर पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया।
यह भी देखें: मंडी नगर निगम चुनाव: विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा को बताया जन-विरोधी

More Stories
भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया – हरजोत सिंह बैंस
लाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं – बलतेज पन्नू
भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा