July 16, 2025

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : 3 दिनों तक ट्रेनों की आवाजाई होगी प्रभावित

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें...

दिल्ली, 18 मई : रेलवे ने दिल्ली-अंबाला खंड के करनाल रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) पैनल स्थापित करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस कार्य के कारण 19 से 21 मई तक 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 7 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया जाएगा, 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, 8 ट्रेनों का इंटरचेंज होगा और 5 ट्रेनें 80 से 165 मिनट की देरी से चलेंगी। यात्रियों को इस दौरान असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह टे्रनें हुई रद्द

दिल्ली रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी दी है कि 21 मई को रद्द होने वाली ट्रेनों में 14680 अमृतसर-नई दिल्ली, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी, 14679 नई दिल्ली-अमृतसर, 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली, 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र जंक्शन ईएमयू और 64454 कुरुक्षेत्र जंक्शन-दिल्ली जंक्शन शामिल हैं।

ये रेलगाड़ियां देरी से चलेंगी

12046 चंडीगढ़ नई दिल्ली 20 मई को चंडीगढ़ से 105 मिनट की देरी से रवाना होगी। 15708 अमृतसर-कटिहार जंक्शन 20 मई को अमृतसर से 90 मिनट की देरी से रवाना होगी, 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल 20 मई को अमृतसर से 80 मिनट की देरी से रवाना होगी, 22430 पठानकोट-दिल्ली जंक्शन 21 मई को पठानकोट से 165 मिनट की देरी से रवाना होगी और 04652 अमृतसर-जयनगर 21 मई को अमृतसर से 105 मिनट की देरी से रवाना होगी।

रेलगाडिय़ों का मोड़

21 मई को 22488 अमृतसर-दिल्ली बंदे भारत और 15708 अमृतसर-कटिहार को अंबाला कैंट जंक्शन और सहारनपुर जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा। 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल को कुरुक्षेत्र जंक्शन, जींद जंक्शन, पानीपत जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा। 03309 धनबाद जंक्शन – जम्मू तवी स्पेशल, 22709 नांदेड़ अंब अंदौरा और 20 मई को 12925 मुंबई सेंट्रल – अमृतसर ट्रेन को पानीपत जंक्शन जिंद जंक्शन – नरवाना जंक्शन – कुरूक्षेत्र जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 20 मई को 12715 नांदेड़ अमृतसर को हजरत निजामुद्दीन जंक्शन – सहारनपुर जंक्शन अंबाला कैंट जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा।