May 15, 2026

पठानकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले पदार्थों की तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

arrest

पठानकोट, 15 मई 2026: पठानकोट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हवाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा फरार है।

गुप्त सूचना पर पुलिस पार्टी तारागढ़ से बकनौर होते हुए कथलौर की ओर गश्त कर रही थी। गांव बकनौर मोड़ के पास एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि अरुण (निवासी गांव परमानंद) और भार्गव जसरोटिया (निवासी बरवाल, कठुआ, जम्मू-कश्मीर) नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। दोनों आरोपी नशे के कारोबार से होने वाली काली कमाई को हवाला के जरिए एक जगह से दूसरी जगह भेजते थे।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। थाना तारागढ़ में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27-A, 29, 61, 85 तथा विदेशी मुद्रा अधिनियम (FEMA) की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया है। उसे हवालात भेज दिया गया है। पुलिस दूसरे आरोपी भार्गव जसरोटिया की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी देखें: अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर तस्करी के 6 मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार