करनाल, 26 मई 2026: तरावड़ी क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
घटना आवर्धन नहर के पास हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बन रही है। सीआईए-1 इंचार्ज संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक पर भागने लगा। पुलिस की चेतावनी के बावजूद वह नहीं रुका और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के कुल्हे के पास लगी, जिससे वह घायल हो गया।
आरोपी की पहचान पंजाब के खरड़ गांव निवासी गुरजीत सिंह पुत्र प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी देखें: बहादुरगढ़ में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, दोनों गिरफ्तार

More Stories
CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन टाला
कैबिनेट ने 12 एजेंडों को दी मंजूरी, हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र 27 अगस्त से होगा शुरू
हरियाणा: IAS अतुल कुमार बने महेंद्रगढ़ के जिला प्रभारी