चंडीगढ़, 18 अप्रैल : पंजाब पुलिस ने राज्य से नशीले पदार्थों के उन्मूलन के अपने अभियान के तहत आज 48वें दिन भी पूरे पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा। इस बीच, पुलिस ने राज्य भर में 471 स्थानों पर छापेमारी कर 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने 40.9 लाख रुपये की ड्रग मनी, 261 ग्राम हेरोइन, 699 ग्राम अफीम और 1997 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं। यह खुलासा पंजाब के विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने किया।
60 मामले दर्ज किये
श्री शुक्ला ने बताया कि पंजाब पुलिस के 1200 से अधिक पुलिस कर्मियों की 150 से अधिक टीमों ने आज पूरे पंजाब में 471 स्थानों पर छापेमारी कर 502 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली तथा 97 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 97 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 60 मामले दर्ज किये हैं। इसके अलावा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास अभियान के तहत 6 लोगों को इलाज के लिए तैयार किया गया है।

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान