वॉशिंगटन, 26 अप्रैल : अमेरिका में उस समय हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान अचानक गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। इस घटना में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बच गए। यह घटना वाशिंगटन हिल्टन होटल के बॉलरूम में हुई, जहां सैकड़ों पत्रकार और मेहमान मौजूद थे। अचानक बाहर से गोलियों की आवाज आने के बाद पूरे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।
गोलीबारी की सूचना मिलते ही सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे मंच से उतरते समय थोड़ा लड़खड़ा गए, लेकिन एजेंट्स ने उन्हें तुरंत संभाल लिया। घटना के दौरान एक पुलिस अधिकारी को गोली लगी, लेकिन उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
कार्यक्रम में मची दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोलीबारी की आवाज सुनते ही लोग घबराकर मेज़ों के नीचे छिप गए। कुछ लोगों ने सुरक्षा के लिए बाहर भागने की कोशिश भी की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरा डिनर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। एसोसिएशन की अध्यक्ष वेजिया जियांग ने कहा कि इस आयोजन को दोबारा कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं कि गोलीबारी के पीछे कौन था और इसका मकसद क्या था।
यह भी देखें : हंबोल्ट ब्रोंकोस हादसे के दोषी ट्रक ड्राइवर की डिपोर्टेशन टली, कोर्ट ने दी राहत

More Stories
ईरान में इंटरनेट पाबंदी से गहराया संकट, लाखों नौकरियां समाप्त
कोलंबिया में बस पर बम धमाका, 13 लोगों की मौत, 38 घायल
एफ.बी.आई. डायरैक्टर काश पटेल से नाराज व्हाइट हाऊस, पद से हो सकती है छुट्टी