चंडीगढ़, 05 अगस्त 2026: टॉम हॉलैंड और जेंडया स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही दुनियाभर में छाई हुई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
टॉम हॉलैंड की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल कर दिखाया है जो अब तक कोई हॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई। रिलीज के 6 दिनों के अंदर ही फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह ऐसा करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बनकर नया बेंचमार्क स्थापित कर गई है।
डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 30 जुलाई और दुनिया भर में 31 जुलाई को रिलीज हुई। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने मंगलवार को 21.50 करोड़ का कारोबार किया। इसकी कुल इंग्लिश ऑक्यूपेंसी 24.97% रही। सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी (33%) नाइट शो में दर्ज की गई। शाम के शो में 28.89%, दोपहर के शो में 22.33% और सुबह के शो में 15.67% ऑक्यूपेंसी रही।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की। दूसरे दिन थोड़ी गिरावट के साथ 49.35 करोड़ कमाए। पहले वीकेंड का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला। इसने शनिवार और रविवार को क्रमशः 70.25 करोड़ और 77.75 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ 6 दिनों में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में 303.25 करोड़ कमा लिए हैं।
यह भी देखें: अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में किया था काम

More Stories
मिर्जापुर द मूवी ने चौथे दिन 100 करोड़ पार किया, हनुमान अंश की रही धूम
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन ही आंकड़ा 100 करोड़ पार
ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन वाला रक्षाबंधन विज्ञापन हटाया, कृति के कपड़ों को लेकर मचा बवाल