गुरु नगरी, 11 जुलाई 2026: गुरु नगरी अमृतसर में देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी, बादलों की गड़गड़ाहट और भारी बारिश ने शहर का माहौल बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली।
ठंडी हवाओं ने रात के समय मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। तापमान 31 डिग्री सैल्सियस से नीचे आने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। तेज आंधी के कारण शहर के कुछ इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गई, जबकि भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा हो गया।
सुरक्षा के लिहास से कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बंद रखी गई। मौसम में आए इस बदलाव ने लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को फिलहाल बड़ी राहत प्रदान की है।
यह भी देखें: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, सिरसा, भिवानी और रेवाड़ी में तेज बारिश

More Stories
पंजाब सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी – भगवंत सिंह मान
FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, इस गैंग से है कनेक्शन
AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात, उज नदी पर डैम बनाने की मांग की