लुधियाना, 11 जुलाई 2026: लुधियाना सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 19 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बेटे की मौत जेल अधिकारियों की घोर लापरवाही और अनदेखी के कारण हुई है। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की मां सरबजीत कौर द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, उनका 19 वर्षीय बेटा अरशदीप सिंह थाना दाखा में दर्ज मुकदमा नंबर 61 (दिनांक 22.03.2026), धारा 137(2), 64 बी.एन.एस. (BNS) और 6 पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत सेंट्रल जेल लुधियाना में बंद था।
जानकारी के अनुसार बीते 3 जुलाई को जेल में अचानक अरशदीप की तबीयत बेहद खराब हो गई। उसे आनन-फानन में लुधियाना के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 जुलाई को इलाका मजिस्ट्रेट/माननीय जज साहब की सीधी निगरानी में मृतक अरशदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक के लाचार मां ने जेल प्रबंधन को कठघरे में खड़ा करते हुए सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि “मुझे पूरा यकीन है कि मेरे बेटे की मौत जेल प्रशासन की घोर लापरवाही, ढुलमुल रवैये और समय पर इलाज न मिलने के कारण हुई है।
ये भी देखें: लुधियाना में नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक को बचाया गया

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान