June 14, 2026

सुनीता दुग्गल ने CM नायब सैनी से की मुलाकात, संत कबीर जयंती को भव्य बनाने पर चर्चा

सुनीता दुग्गल nayab saini

चंडीगढ़, 13 जून 2026: भाजपा की पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता सुनीता दुग्गल ने शनिवार को संत कबीर कुटीर पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने संत शिरोमणि कबीर दास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और समारोह को भव्य व प्रेरणादायी बनाने के लिए सुझाव दिए।

सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत कबीर दास जी के विचार आज भी समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, “कबीर जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक मूल्यों को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर है।”

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना करते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि हरियाणा निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

ये भी देखें: नायब सैनी की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे