जम्मू: जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही के तीसरे दिन भी खूब हंगामा हुआ। जैसे ही सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हुई, नेशनल कांफ्रेंस के मुबारक गुल, भाजपा के बलवंत सिंह कोटिया और अन्य विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए और अध्यक्ष से अपने-अपने प्रस्तावों पर चर्चा की मांग करने लगे।
उल्लेखनीय है कि एनसी विधायक सदन में वक्फ विधेयक पर स्थगन प्रस्ताव की मांग कर रहे हैं। विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा विधायकों और आम आदमी पार्टी विधायक मेहराज मलिक के बीच मारपीट हो गई। अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अपराह्न 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा विधायकों और आम आदमी पार्टी विधायक महाराज मलिक के बीच मारपीट हो गई। आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक विधायक दीर्घा में पहुंचकर भाजपा पर उन्हें विधानसभा में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे थे।
इस दौरान उन्होंने पीडीपी नेता वहीद पारा से कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए मध्यस्थता की थी और पीडीपी और भाजपा के बीच मिलीभगत है। जिसके बाद भाजपा विधायक और मेहराज मलिक के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान मेहराज मलिक को धक्का लगा और वह कांच की मेज पर गिर गए। इस बीच, सभी विधायकों को मार्शलों द्वारा बाहर निकाल दिया गया।
भाजपा का कहना है कि मेहराज मलिक गाली दे रहे थे। मेहराज मलिक भी लगातार चिल्लाते और भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते नजर आए, जिसके बाद यह पूरा विवाद खड़ा हुआ। झगड़े और हाथापाई का यह सिलसिला विधान सभा के बाहर शुरू हुआ और सेंट्रल हॉल तक पहुंच गया।

More Stories
राहुल गांधी का NEET विवाद पर बड़ा बयान, PM से धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
नीट पेपर लीक में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार
चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण की घोषणा की, हरियाणा में 1 जुलाई से शुरू होगा पुनरीक्षण