हिसार, 15 मई 2026: साउथ बाइपास पर सेक्टर-33 के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े दो बजे दो ट्रकों की आमने-सामने भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई।
आग की लपटों ने एक ट्रक ड्राइवर को घेर लिया और वह ट्रक से बाहर नहीं निकल पाया। वह जिंदा जल गया। मृतक की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव चिंदड़ निवासी जगन (पुत्र बलबीर सिंह) के रूप में हुई है।
जगन तोशाम के खानक से क्रेशर मटेरियल लोड करके सिरसा जा रहा था।
गांव चिंदड़ के सरपंच सुमित गोदारा ने बताया कि जगन अपने पिता बलबीर सिंह का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, दोनों शादीशुदा हैं। जगन की शादी लगभग चार साल पहले हुई थी और उसके एक तीन वर्षीय बेटा है।
परिवार बेहद साधारण है। जगन के पिता बलबीर सिंह गांव में मजदूरी करते हैं। परिवार के पास नाममात्र की जमीन है।
यह भी देखें: नरवाना: हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, 8 से 10 यात्री घायल

More Stories
CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन टाला
कैबिनेट ने 12 एजेंडों को दी मंजूरी, हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र 27 अगस्त से होगा शुरू
हरियाणा: IAS अतुल कुमार बने महेंद्रगढ़ के जिला प्रभारी