चंडीगढ़, 18 मई 2026: चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल 27 एजेंडों को मंजूरी दी गई।
सरकार ने परिवहन, उद्योग, रोजगार और धार्मिक स्थलों से जुड़े कई बड़े फैसले लिए।
बैठक का सबसे अहम निर्णय NCR क्षेत्र से जुड़ा रहा। कैबिनेट ने मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन कर NCR क्षेत्र में ईवी और सीएनजी वाहनों को चलाने की अनुमति दे दी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ओला-उबर जैसी ऐप आधारित टैक्सी तथा डिलीवरी कंपनियों को अब केवल CNG, इलेक्ट्रिक या कम प्रदूषण वाले वाहन ही इस्तेमाल करने होंगे।
गाड़ियों में सुरक्षा उपकरण अनिवार्य किए गए हैं। साथ ही यात्रियों और ड्राइवरों का बीमा भी जरूरी होगा।
हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों पर कोई रजिस्ट्रेशन टैक्स नहीं लगेगा। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और करनाल समेत प्रदेश के 14 जिले पूरी तरह या आंशिक रूप से दिल्ली NCR में आते हैं।
यह भी देखें: सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में 18 मई को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक

More Stories
नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मनप्रीत 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
फतेहाबाद में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की सड़क हादसे में मौत
रोहतक में जवाहरलाल नेहरू कैनाल में छात्र ने लगाई छलांग, NDRF कर रही तलाश