हमीरपुर, 21 जून 2026: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के नए परिसर में लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया।
शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर में नवनिर्मित अस्पताल ब्लॉक, अकादमिक ब्लॉक और अन्य निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने सीपीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी और मेडिकल कॉलेज अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल ब्लॉक और अकादमिक ब्लॉक को तुरंत मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सौंपा जाए। साथ ही कॉलेज एवं अस्पताल के विभिन्न विभागों को जोल सप्पड़ शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए।
उन्होंने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में मेडिकल कॉलेज के महत्वपूर्ण विभाग जोल सप्पड़ में संचालित हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने मेडिकल कॉलेज से जुड़े अन्य मुद्दों और स्थानीय लोगों की समस्याओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों की लैब्स के आधुनिकीकरण के लिए सरकार 150 करोड़ रुपये का प्रावधान कर रही है। इस राशि से लैब्स में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
यह भी देखें: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- चुनाव के समय कैबिनेट बैठक आयोजित करने वाले जयराम अब क्या विरोध कर रहे हैं

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CM सुक्खू ने 2000 लोगों के साथ किया योगाभ्यास
घुमारवीं के सकरोहा में हादसा, 16 वर्षीय छात्र अरमान सिंह की मणि खड्ड में डूबने से मौत
सुंदरनगर पुलिस को बड़ी सफलता, 15.54 ग्राम चिट्टे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार