चंडीगढ़, 10 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्सिंग प्रणाली में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए विभागों को सुव्यवस्थित मानव संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने यूपीसीओएस की भूमिका को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया, सेवा शर्तों और पारिश्रमिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और एकरूप बनाने पर जोर दिया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आउटसोर्सिंग प्रणाली को तकनीकी आधार पर, जवाबदेह और कर्मचारी हितैषी बनाना आवश्यक है।”
बैठक में मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मियों के लिए एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की और इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियुक्ति, सत्यापन और निगरानी की पूरी प्रक्रिया को इस केंद्रीकृत पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाए, ताकि व्यवस्था सरल और प्रभावी बने।
यह भी देखें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत की

More Stories
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की आत्महत्या, यूपी के बागपत के रहने वाले थे
पटना के पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, एक सितंबर से सभी सरकारी कामकाज बंगाली में होंगे