July 7, 2025

ट्रम्प की इफ्तार पार्टी में आखिर क्यों हो गया हंगामा?

ट्रम्प की इफ्तार पार्टी में...

नई दिल्ली, 28 मार्च : रमजान के पवित्र महीने के दौरान व्हाइट हाउस में पहली इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। लेकिन ऐसा क्या हो गया कि ट्रम्प की इफ्तार पार्टी विवादों में घिर गई है। अमेरिकी मुस्लिम सांसद इस इफ्तार पार्टी को लेकर नाराज हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इफ़्तार डिनर की मेज़बानी करते हुए कहा, ‘मैं आप सभी का व्हाइट हाउस इफ्तार डिनर में स्वागत करता हूँ। हम इस्लाम में रमजान का पवित्र महीना मना जाता हैं।

अमरिकी मुस्लिम सांसदों को नहीं बुलाया पार्टी में

दरअसल, अमेरिकी मुस्लिम सांसदों और समुदाय के नेताओं को इफ्तार पार्टी में आमंत्रित नहीं किया गया था; इसके बजाय, मुस्लिम देशों के विदेशी राजदूतों को इफ्तार रात्रिभोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। आपको बता दें कि व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टियों के आयोजन की दो दशक पुरानी परंपरा है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा दुनियां भर के मुसलमानों को रमज़ान मुबारक। हम दुनियां के सबसे महान धर्मों में से एक का सम्मान करते हैं। कई मुस्लिम नागरिक अधिकार समूहों ने इस मुद्दे के खिलाफ व्हाइट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मुस्लिम नेताओं ने नॉट नाम से ट्रम्प की इफ्तार पार्टी का विरोध किया।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह डोनाल्ड ट्रम्प का एक प्रकार का पाखंड है। एक तरफ तो वे देश में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हैं और दूसरी तरफ इफ्तार पार्टियों का आयोजन करते हैं।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/president-trump-imposed-a-25-percent-tax-on-foreign-cars/