June 15, 2026

फतेहाबाद में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की सड़क हादसे में मौत

accident

फतेहाबाद, 15 जून 2026: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई।

परिवार मुकाम धाम में दर्शन करके वापस लौट रहा था। राजस्थान के श्रीडूंगरपुर पहुंचते ही उनकी स्विफ्ट डिजायर कार सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट डिजायर कार के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर गाड़ी के टायर घिसटने के गहरे निशान बन गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कटर की मदद से गाड़ी काटकर शवों को बाहर निकाला।

ओमप्रकाश मात्र 15 दिन पहले फतेहाबाद DDPO ऑफिस से रिटायर हुए थे। हादसे में एक दोहती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिवार में अब केवल एक बेटा और बहू बचे हैं। बेटे ने बताया कि उनके पिता हर अमावस्या को मुकाम धाम जाते थे। रिटायरमेंट के बाद यह उनकी पहली यात्रा थी।

ये भी देखें: पालघर में सड़क हादसा, बारातियों से भरे टेंपो पर कंटेनर पलटा, 13 की मौत