नूंह, 15 जून 2026: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने नूंह जिले में तैनात डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मनप्रीत को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी डॉ. मनप्रीत अस्पताल मंडीखेड़ा, पुन्हाना में डिप्टी सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत था।
शिकायतकर्ता ने ACB को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी जीएनएम डिग्रीधारक हैं और दोनों पुन्हाना में “लबूजा करीम” नामक अस्पताल चला रहे थे। 4 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया था और सिटी थाना पुन्हाना में मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि डॉ. मनप्रीत अस्पताल की सील खुलवाने और मुकदमे से नाम हटवाने के बदले 5 लाख रुपये रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता 50 हजार रुपये की व्यवस्था कर पाया और उसने ACB गुरुग्राम को सूचना दे दी।
ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी डॉ. मनप्रीत को 50 हजार रुपये रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की राशि आरोपी के वाहन से बरामद की गई।
ACB अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी देखें: हांसी में ACB ने पटवारी का मध्यस्थ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, रिश्वतखोरी का भंडाफोड़

More Stories
फतेहाबाद में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की सड़क हादसे में मौत
रोहतक में जवाहरलाल नेहरू कैनाल में छात्र ने लगाई छलांग, NDRF कर रही तलाश
Haryana News: हरियाणा में 4 प्रमुख हाईवे बनेंगे मॉडल रोड, काम हुआ शुरू