बठिंडा, 15 जून 2026: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए स्टाफ-2 और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने बठिंडा-बरनाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान 4 किलो 100 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हुंडई वर्ना कार भी जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में अफीम की सप्लाई झारखंड से जुड़ी होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की छानबीन कर रही है।
कप्तान पुलिस (सिटी) नरेंद्र सिंह पीपीएस ने बताया कि एसएसपी डॉ. ज्योति यादव आईपीएस के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में टीम ने गांव जेठूके बस स्टैंड के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
बरनाला की ओर से आ रही हुंडई वर्ना कार (PB-60D-8338) को रोकने का संकेत दिया गया। चालक घबरा गया और कार बीच सड़क पर बंद हो गई। शक होने पर डीएसपी कुलदीप सिंह की मौजूदगी में गहन तलाशी ली गई। कार की डिक्की से 4 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने कार चालक बलराज शर्मा उर्फ बब्बलू (39) निवासी गांव फूल को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह खेप राज कुमार उर्फ मंदर (75) निवासी जनता कॉलोनी, रामपुरा तक पहुंचाने जा रहा था। इसके बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी देखें: बठिंडा में कपड़ा व्यापारी से 23 लाख की ठगी, फिरोजपुर के दो लोगों पर केस

More Stories
भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा
मान सरकार कर्मचारियों के साथ खड़ी है, हर जायज़ मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध – अमन अरोड़ा
कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी, कार्यक्रम से लाैट रहे थे, जांच में जुटी पुलिस