नई दिल्ली, 19 जून 2026: तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। इस बैठक में अभिषेक बनर्जी के साथ कल्याण बनर्जी, डेरेक ओब्रायन, महुआ मोइत्रा और सौगत राय भी शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी के बागी सांसदों के दूसरे दल में विलय को असंवैधानिक बताया। उन्होंने स्पीकर को 20 बागी सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की 20 अलग-अलग याचिकाएं सौंप दीं। अभिषेक ने कहा कि सांसद खुद को किसी दूसरी पार्टी में विलय नहीं कर सकते। इसलिए इन्हें सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।
उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष हमें न्याय जरूर देंगे।
मुलाकात के बाद अभिषेक बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिन बागी सांसदों ने कम जानी-पहचानी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल होने का दावा किया है, उन्हें पार्टी छोड़ने के आधार पर अयोग्य ठहराया जाना चाहिए।
अभिषेक ने बताया, “20 लोगों ने स्पीकर से मुलाकात की और दावा किया कि उन्हें अलग पार्टी माना जाए। बाद में पता चला कि उन्होंने NCPI नाम की पार्टी जॉइन करने का दावा किया है। इस पार्टी का नाम किसी ने नहीं सुना था। खुद उन्होंने भी पहले इस नाम का जिक्र नहीं किया था।”
अभिषेक बनर्जी ने स्पष्ट किया कि संविधान की 10वीं अनुसूची में साफ लिखा है कि कोई सदस्य अगर स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़ता है तो वह सांसद के रूप में अयोग्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि दो-तिहाई सदस्यों के विलय का नियम पूरी पार्टी पर लागू होता है, न कि सिर्फ विधायी दल पर।
ये भी देखें: कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी पर की सख्ती, 17 से 21 संपत्तियों को लेकर भेजा नोटिस

More Stories
शिवसेना स्थापना दिवस पर उद्धव ठाकरे ने शिंदे-भाजपा पर बोला जोरदार हमला
कुशीनगर में अवैध खनन घोटाले में खान अधिकारी अभिषेक सिंह निलंबित
पेरिस में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन, कहा- आप पेरिस को नए रंग भर देते हैं