चंडीगढ़, 30 जुलाई 2026: इंटरनेट मीडिया कंपनी मेटा ने बुधवार को सरकार को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री और अन्य प्रमुख हस्तियों के अकाउंट से पोस्ट की जाने वाली सामग्री के लिए लागू किए गए सख्त सुरक्षा उपायों का विस्तृत विवरण दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाए जाने की घटना के बाद मेटा ने यह जानकारी साझा की।
सूत्रों के अनुसार मेटा ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को बताया कि प्रधानमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों के अकाउंट से की गई पोस्ट पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी। इन पोस्ट की समीक्षा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के कई स्तरों पर की जाएगी।
सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट हटाए जाने के मामले में मेटा की टीम इस सप्ताह या अगले सप्ताह की शुरुआत में सरकारी अधिकारियों से मुलाकात कर सकती है।
मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म संचालित करती है। सरकार ने पीएम मोदी की एक फेसबुक पोस्ट को थोड़ी देर के लिए हटाए जाने के मामले में मंगलवार को मेटा के एक शीर्ष अधिकारी को तलब किया था।
यह भी देखें: वॉट्सएप के बाद टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की सख्ती

More Stories
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: भोजशाला के पास मुस्लिमों को शुक्रवार को नमाज पढ़ने की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट ने पैलेट गन पर SOP को लेकर केंद्र से मांगा जवाब, पूरी रोक से दिया इनकार
पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, X को भेजा नोटिस